दिल्ली का सरकारी स्कूल दुनिया में सबसे बेहतर हों, विदेश से भी आएंगे छात्र शिक्षा हासिल करने : केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली का सरकारी स्कूल दुनिया में सबसे बेहतर हों, विदेश से भी आएंगे छात्र शिक्षा हासिल करने : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि, वो चाहते हैं की दिल्ली का सरकारी स्कूल दुनिया का

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि, वो चाहते हैं की दिल्ली का सरकारी स्कूल दुनिया का सबसे बेहतर स्कूल हो। जिससे विदेशी छात्र भी यहाँ शिक्षा लेने आएंगे। विदेशों में प्रशिक्षण लेने के लिए भेजे गए शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए CM ने कहा कि, उन्हें देश के लोगों का पूर्ण समर्थन है वो शिक्षकों को लगातार विदेश भेजते रहेंगे। आगे केजरीवाल ने कहा कि, ‘‘कुछ लोग इसे खर्च मानते हैं, लेकिन यह निवेश है। मुझे लगता है कि आप चार पुल कम और चार सड़कें कम बना सकते हैं, लेकिन हमें अपने शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण देना चाहिए। वे छात्रों को तैयार करेंगे, जो भविष्य में सड़कें और पुल बनाएंगे।’’
हमारा अच्छा काम देख कर जलन महसूस करते हैं – केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अच्छा काम करने वालों को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ऐसे लोग हैं, जो हमारा अच्छा काम देखते हैं और जलन महसूस करते हैं। वे हमें बदनाम करना चाहते हैं। लेकिन मेरी दलगत राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर कोई भाजपा या कांग्रेस का व्यक्ति देश में कहीं शिक्षा व्यवस्था सुधारना चाहता है, तो मैं मनीष सिसोदिया को कुछ दिनों के लिए उनकी मदद करने को कह दूंगा। हम पूरे देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार करना चाहते हैं।’’
सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को सीखने का बेहतर अनुभव देना है – केजरीवाल
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को सीखने का बेहतर अनुभव देना है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अंतरराष्ट्रीय स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है। एक समय था, जब हम चाहते थे कि सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर हों। और ऐसा हुआ भी। अब हम चाहते हैं कि हमारे स्कूल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बनें। हम सर्वश्रेष्ठ होने की कल्पना करते हैं।’’ केजरीवाल ने कहा कि लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश है। 
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास शिक्षकों को दुनिया की सर्वोत्तम प्रथाओं से परिचित कराने का है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे आलोचक भी मानते हैं कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है। यह दिल्ली के दो करोड़ लोगों की वजह से हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि 2015 से पहले, स्कूल बेहद खराब स्थिति में थे, लेकिन अब उनकी स्थिति बेहतर हैं। उन्होंने इस बदलाव के लिए शिक्षकों की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।