दिल्ली में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कल 13 वर्षों में जून के महीने में सबसे कम तापमान रहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कल 13 वर्षों में जून के महीने में सबसे कम तापमान रहा

शहर में शनिवार को पारा कई डिग्री अधिक चढ़ने से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

शहर में शनिवार को पारा कई डिग्री अधिक चढ़ने से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले ही यहां 13 वर्षों में जून माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम के औसत तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम था।
1623475569 heat
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह हवा में नमी का स्तर 67 प्रतिशत था। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को पुरवाई हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।