राजधानी दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ने के बाद निचले इलाके के लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविर में शरण ली है। बता दें जिसके बाद उनके खाने-पीने व आवश्यक सामग्रियों के लिए सरकार व सामाजिक संस्थाओं की तरफ से मदद पहुंचाई जा रही है। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी की तरफ से पार्टी मुख्यालय में बाढ़ राहत रसोई की शुरुआत की गई है। यहां भोजन के पैकेट को तैयार कर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाया जा रहा है।
आप मुख्यालय में बाढ़ राहत रसोई की शुरुआत की जा रही
आपको बता दें पीड़ितों के खाने-पीने का इंतजाम करने के लिए आम आदमी पार्टी हेड क्वार्टर में बाढ़ राहत रसोई की शुरुआत की गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप मुख्यालय में बाढ़ राहत रसोई की शुरुआत की जा रही है। दिल्ली में तकरीबन 40 राहत शिविर में कोऑर्डिनेटर लगाए गए हैं, जो शिविर में लोगों की संख्या के अनुसार जरूरतें बताएंगे और पार्टी मुख्यालय से उनके लिए भोजन का पैकेट वहां तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद लगातार जारी रहेगी।
समस्याओं को तत्काल हल किया जाए-आतिशी
साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखते हुए यह कहा कि, राहत शिविर में रहने वाले बाढ़ प्रभावित लोगों को शौचालय, बिजली, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। राहत शिविर में रहने वाले लोगों को पानी, बिजली, शौचालय की कमी होने की वजह से दिक्कतों का सामना न करना पड़े, उनकी समस्याओं को तत्काल हल किया जाए।