गैंगस्टर काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लगाया मकोका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गैंगस्टर काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लगाया मकोका

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि फरवरी 2020 में हरियाणा पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद जठेड़ी राष्ट्रीय राजधानी और उससे लगे राज्यों में अपना जाल फैला रहा है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि गैंगस्टर देश छोड़कर चला गया है।
पुलिस के मुताबिक जठेड़ी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है और उसके गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में कई संगीन अपराधों में शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बिश्नोई और संपत नेहरा को गिरफ्तार किया था और वे विभिन्न जेलों में बंद हैं।
हाल में छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में जठेड़ी का एक रिश्तेदार सोनू घायल हो गया था। इस मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।