दिल्ली : 4 लाख के नकली नोटों के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली : 4 लाख के नकली नोटों के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में हैदरपुर बादली मेट्रो स्टेशन के नजदीक ही पुलिस ने दो लोगो को

देशभर में चल रहे नकली नोटों के कारोबार को कम करने की पुरजोर कोशिश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक सफलता मिली है। दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में हैदरपुर बादली मेट्रो स्टेशन के नजदीक ही पुलिस ने दो लोगो को चार लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया ।  
पकडे गए दोनों आरोपियों में एक गौतम मंडल है जो बंगाल के मालदा जिले में कलाईचक का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, गौतम मंडल नकली नोटों की खेप को जगह-जगह पहुंचाने का काम करता है। स्पेशल सेल  के द्वारा पकडे गए चार लाख के नकली नोट 2 हजार के अलग-अलग नोटों में जब्त किए गए हैं। 
आरोपी मंडल को बादली के पास पुलिस ने जब  गिरफ्तार किया, तब वह दूसरे अज्ञात  शख्स को नकली खेप बढ़ाने के लिए दे रहा था। पुलिस द्वारा पकडे गए नकली नोट हूबहू असली नोटों की तरह ही दिखते है जिसे रिजर्व बैंक जारी करता है। 
स्पेशल सेल पुलिस गिरफ्तार लोगों से मामले की पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह नकली नोट कहां से आए और आरोपियों का किसी बड़े नकली नोटों के गैंग के साथ कोई संबंध है या फिर  नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।