Delhi: अब नहीं करना होगा घंटों इंतजार! राजधानी के लोगों को FM से मिलेगा लाइव ट्रैफिक अपडेट, जानें पूरी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: अब नहीं करना होगा घंटों इंतजार! राजधानी के लोगों को FM से मिलेगा लाइव ट्रैफिक अपडेट, जानें पूरी जानकारी

जानकारी के मुताबिक वहीं ट्रैफिक द्वारका रेंज और पब्लिक इंटरफेस यूनिट के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया

भारत की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या लोगों को अकसर झेलनी पड़ती हैं। जिसकोंं लेकर राज्य की आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। हालांकि, इसी मामले को लेकर दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने कुछ इस तरह की खास पहल शुरू की हैं। जिससे की राजधानी को लोगों को ट्रैफिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा इसलिए उन्होने एफएम चैनलों की मदद ली हैं। जिसके जरिए लोगों जाम को लेकर लाइव अपडेट रहेंगे। 
 FM के जरिए ट्रैफिक जाम पर लोगों की रहेगी नजर
  जानकारी के मुताबिक वहीं ट्रैफिक द्वारका रेंज और पब्लिक इंटरफेस यूनिट के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि दिल्ली में 1.22 करोड़ से ज्यादा वाहन पंजीकृत हैं. दरअसल कार चलाते समय अधिकतर लोग रेडियो सुनते रहते हैं ऐसे में पुलिस द्वारा एमएम चैनल पर लाइव ट्रैफिक अपडेट पहुंचाई जाएगी. इसके साथ ही यात्रियों को वीवीआईवी वाहनों की आवाजाही, धरना प्रदर्शन आदि की भी जानकारी दी जाएगी. लाइव ट्रैफिक अपडेट के लिए रेडियो काफी बेहतर माध्यम है. 
पीआईयू को मिलेगी हर जाम की सूचना
बताया जा रहा है कि यातायात पुलिस की पब्लिक इंटरफेस यूनिट (पीआईयू) को शहर के सभी इलाके से ट्रैफिक जाम आदि की सूचना मिलेगी. वह यह जनकारी जनसंपर्क अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद जनसंपर्क अधिकारी इस जानकारी को एफएम चैनलों को मुहैया कराएंगे। यहां तक की  लोगों तक यात्रियों को मार्ग में परिवर्तन किये जाने की भी सूचना भी रेडियो के जरिए पहुंचाई जाएगी।
1658132960 bbbbb
ट्रैफिक जाम को लेकर बोलीं दिल्ली पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक यह पता चला है कि दिल्ली में जाम की समस्या का पता आम लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से ही पता चल पाता था और उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। हालांकि, राजधानी पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ही ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान किया जाता था और लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।