Delhi News: मई की शुरुआत में गिरा तापमान, कूल-कूल हुई दिल्ली, वीकेंड पर बारिश के आसार
Girl in a jacket

Delhi: मई की शुरुआत में गिरा तापमान, कूल-कूल हुई दिल्ली, वीकेंड पर बारिश के आसार

Delhi News

Delhi News: मई का महीना शुरू हो चुका है। लेकिन जहां एक तरफ ये महीना लोगों के पसीने छुड़ा देता है वहीं, इस बार दिल्ली कूल-कूल हो गई है। बता दें, पिछले साल 1 मई 2023 को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य तापमान से 12 डिग्री सेल्सियस कम था।

Highlights

  • मई के महीने में गिरा तापमान
  • 38 डिग्री जा सकता है तापमान
  • वीकेंड पर हो सकती है बारिश

तापमान में आई गिरावट

मई का महीना जहां लू और चिलचिलाती धूप के लिए जाता है, वो उतना ही कूल-कूल महसूस हो रहा है। दिल्ली में अप्रैल के महीने में भी कम गर्मी रही है। पूरे महीने में सिर्फ एक दिन 26 अप्रैल 2024 को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद पारा गिर गया और पिछले 5 दिनों से सामान्य से नीचे बना हुआ है। अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आज यानी 3 मई को भी दिन की शुरुआत नरम मौसम से हुई।

weather3

मई में कूल-कूल हुई दिल्ली

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज (3 मई) दिन का तापमान 38 डिग्री जा सकता है। हालांकि ये 2 मई के तापमान से 3 प्वाइंट ज्यादा रहेगा। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही आज तेज़ सतही हवाएं चलेंगी। हालांकि अब हर दिन तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है।

weather4

वीकेंड पर बारिश के साथ बढ़ेगी गर्मी

आपकी जानकारी के लिए बता दें वीकेंड पर हल्की बारिश की संभावना है लेकिन तापमान में बड़ी बढ़त देखी जा सकती है। शनिवार और रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।

weather5

यानी कहा जा सकता है कि दिल्ली में गर्मी का सितम शुरू होने वाला है। 8 मई तक दिल्ली का तापमान 40 के पार जा सकता है। वीकेंड के बाद से दिल्ली में फिलहाल तेज हवाओं या बारिश की संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।