Delhi News : पुलिस ने अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया, 4 तस्कर हुए गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi News : पुलिस ने अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया, 4 तस्कर हुए गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में लगातार दिल्ली पुलिस अवैध हथियारों गिरोह को पकड़ने में कामयाब हो रही है। भंडाफोड़ करके

राजधानी दिल्ली में लगातार दिल्ली पुलिस अवैध हथियारों गिरोह को पकड़ने में कामयाब हो रही है। भंडाफोड़ करके पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी दिल्ली जाफराबाद का रहने वाला है। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) रविंद्र यादव ने कहा कि पुलिस जहांगीरपुरी में जाल बिछाकर पहले जनक सिंह को दबोच लिया। उसके पास से चार सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और 16 कारतूस भी जब्त कर लिए है।  
 हथियारों की अवैध सप्लाई के मामले में गिरफ्तार
मामले में पुलिस का कहना है कि जनक एक ट्रक चालक है। उसने साल 2019 में मध्य प्रदेश से दिल्ली और उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध हथियारों की सप्लाई शुरू की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को पहले 2021 में हल्द्वानी में हथियारों की अवैध सप्लाई के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। राजीव ओझा मध्य प्रदेश के भिंड में हथियारों की कंपनी चला रहा था।
 सभी औजारों को जब्त कर लिया 
पुलिस ने इस मामले में हथियारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले औजारों को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, जनक सिंह ने यह भी खुलासा किया कि वह राशिद को अवैध हथियारों की आपूर्ति करता था, जो आगे इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर में अपराधियों को बेचता था। पुलिस ने राशिद को जाफराबाद इलाके से गिरफ्तार किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।