Delhi News: दिल्ली के लाजपत नगर में दो गुटों के बीच फायरिंग, एक शख्स घायल, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
Girl in a jacket

Delhi News: दिल्ली के लाजपत नगर में दो गुटों के बीच फायरिंग, एक शख्स घायल, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

Delhi News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां दो गुटों में फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में शनिवार रात बदमाशों के दो गुटों के बीच फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एक शख्स के घायल होने की बात कही जा रही है। दिल्ली पुलिस इस संबंध में जांच में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने एक अपराधी पर गोलियां चलाईं होंगी

दरअसल, लाजपत नगर में शनिवार रात बदमाशों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ और फायरिंग हुई। ये घटना लाजपत नगर पार्ट-1 में हुई। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार लाजपत नगर इलाके में फायरिंग की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो वहां खून बिखरा हुआ मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला दो गुटों की आपसी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार घटना का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।