Delhi News: टिल्लू ताजपुरिया मर्डर के बाद बड़ा एक्शन, 80 जेल अधिकारियों का ट्रांसफर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi News: टिल्लू ताजपुरिया मर्डर के बाद बड़ा एक्शन, 80 जेल अधिकारियों का ट्रांसफर

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की 2 मई को एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने तिहाड़ जेल में हत्या कर

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की 2 मई को एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने तिहाड़ जेल में हत्या कर दी थी। इसके कुछ सप्ताह बाद दिल्ली की विभिन्न जेलों के 80 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। हालांकि, जेल प्रवक्ता ने कहा कि ये रूटीन तबादले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मंडोली, तिहाड़, रोहिणी जेल और मुख्यालय सहित जेलों के भीतर 80 अधिकारियों का तबादला किया गया है। 
अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों में 5 उप अधीक्षक, 9 सहायक अधीक्षक, 8 प्रमुख वार्डर और 58 वार्डर शामिल हैं। इससे पहले, जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने इसी महीने तिहाड़ जेल के 11 उपाधीक्षक, 12 सहायक अधीक्षक, हेड वार्डर और वार्डर सहित 99 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया था। उन्होंने जेल के अंदर ताजपुरिया की हत्या को एक गंभीर मामला माना था। ट्रांसफर आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित अधिकारी/कर्मचारी अपना वेतन वहीं से प्राप्त करेंगे जहां से वे पहले प्राप्त कर रहे थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।