Maharashtra: नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर हुए हादसे में 10 लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharashtra: नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर हुए हादसे में 10 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों

महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी।
कुछ घायलों की हालत गंभीर है 
उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया।अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।