दिल्ली : बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 9 हजार से अधिक मामलें, इतने मरीजों की हुई मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली : बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 9 हजार से अधिक मामलें, इतने मरीजों की हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। रविवार को भी दिल्ली में संक्रमण के 9,197 नए मामले सामने आए। इन मामलों के आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 17.91 लाख के पार पहुंच गया है। कोविड के संक्रमण की दर में पॉजिटिविटी रेट घटकर 13.32 फीसदी आ गया है।  बीते 24 घंटों में राजधानी में 34 लोगों की भी मौत हुई है।  
13 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक 
राजधानी के स्वास्थय विभाग के तरफ से जारी किए आंकड़ो के अनुसार आज 13,510 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए है। स्वास्थय विभाग के आकड़ो के अनुसार दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या  17,91,711 हो गई है। इसके अलावा संक्रमण के केस घटकर  54,246 हो गए हैं। दिल्ली में महामारी से मरने वालों की संख्या 25,620 हो गई है तथा आकड़ों के अनुसार 17,11,845 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो गए है।  
वीकेंड कर्फ्यू की वजह से कम हो रहे हैं मामलें : स्वास्थय मंत्री 
स्वास्थय विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में कोरोना के 69,022 टेस्ट किए गए है।  राजधानी में अब तक कुल 34,47,0770 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 18,14,251 टेस्ट किए गए हैं। हालांकि कुछ समय से कोरोना के मामलों की संख्या घट रही है।  स्वास्थय मंत्री ने कहा था कि, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू की वजह से मामलों में कमी आई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।