दिल्ली : गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में तैनात हुए 27 हजार से अधिक जवान, कमिश्नर ने दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली : गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में तैनात हुए 27 हजार से अधिक जवान, कमिश्नर ने दी जानकारी

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के लिए 27 हजार से अधिक जवानों को

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के लिए 27 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने दी। पुलिस प्रमुख ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, दिल्ली में कुल 27,723 जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कुल बल में 71 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), 213 एसीपी, 713 निरीक्षक, दिल्ली पुलिस कमांडो, सशस्त्र बटालियन अधिकारी और जवान और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 65 कंपनियां शामिल हैं।
आतंकवाद विरोधी कार्रवाई तेज कर रहे हैं : अस्थाना 
पुलिस आयुक्त ने बताया कि, पिछले दो महीनों से दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। अस्थाना ने कहा, दिल्ली हमेशा असामाजिक तत्वों के निशाने पर रही है। इस साल भी हम अलर्ट पर हैं। पिछले दो महीनों से हम अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में दिल्ली में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई तेज कर रहे हैं।
भारी सुरक्षा घेरे में है राजधानी : पुलिस आयुक्त 
आयुक्त ने बताया कि, विशेष रूप से गणतंत्र दिवस के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों को शहर में संभावित आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली वर्तमान में भारी सुरक्षा घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।