दिल्ली मेट्रो: Yellow Line की सेवाओं में आज देरी, यात्रियों को आने - जाने में हुई परेशानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली मेट्रो: Yellow Line की सेवाओं में आज देरी, यात्रियों को आने – जाने में हुई परेशानी

येलो लाइन की दिल्ली मेट्रो रेल सेवाओं में गुरुवार को देरी हुई, अधिकारियों ने सूचित किया। दिल्ली मेट्रो

 येलो लाइन की दिल्ली मेट्रो रेल सेवाओं में गुरुवार को देरी हुई, अधिकारियों ने सूचित किया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच सेवाओं में देरी हुई है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, “येलो लाइन  कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच सेवाओं में देरी होगी, अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा। बता दें कि देरी के कारण काम  पर जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा, मेट्रों इतनी ज्यादा भरी थी कि लोग मेट्रों के गेट पर खड़े थे।

इन जगहों के यात्रियों को होने वाली दिक्कत
येलो लाइन से लोग मेट्रो हुड्डा सिटी सेंटर, साकेत, एम्स, दिल्ली हाट, आईएनए, राजीव चौक,  चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, आजादपुर और रोहिणी सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए समयपुर बादली तक जाती है. इससे लाखों लोग डेली यात्रा करते हैं. यात्री के लिहाज से येलो लाइन मेट्रो की दूसरी सबसे बड़ी व्यस्त लाइन है. यहां इस बात का भी जिक्र कर दें कि दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले ज्यादातर लोग दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन सेवा का ही इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि गुरुवार को येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।