दिल्ली मेट्रो के वीडियो हाल ही के महीनो में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए है। कुछ वीडियो में लोगों को किस करते देखा गया, लेकिन बीते दिनों की एक घटना से सभी को हैरान कर दिया। मामला दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन का है, जहां एक शख्स महिला को देखने के बाद गंदी-गंदी हरकतें करने लगा। इस बात की शिकायत जब महिला ने सुरक्षा कर्मी से की तो वो उस जगह पर तक पहुंचते तब तक आरोपी शख्स मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सवार हो कर कहीं और के लिए निकल चूका था।
महिला को देख मास्टरबेट करने लगा शख्स
इस बार दिल्ली मेट्रो के इस कांड ने सभी को हैरान कर दिया। आप भी हैरान रह जाएंगे। जानकारी के अनुसार मामला तुगलकाबाद से मंडी हाउस के सफर के दौरान का है। महिला मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर ऊतर जाती है। तभी प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ही खड़ा शख्स महिला को देखने के बाद अश्लील हरकते करने लगा। इसके बाद महिला ने जल्द से सीआरपीएफ से इस बात की शिकायत की, तो जब तक सुरक्षा कर्मी वहां पर पहुंचते तब तक आरोपी मेट्रो में सवार हो कर वहां से भाग चूका था।
प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन थाने में शिकायत
महिला ने अपनी साथ हुई इस घटना के बारे में प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने अपने जांच में आरोपी को अब गिरफतार कर लिया है। बताया गया सीसीटीवी के मदद से आरोपी को नंगली मेट्रो पर उतरता हुआ देखा गया, जिसके बाद जांच में पता चला कि शख्स का नाम शिवम वर्मा है और वो बेगमपुर के राजीव नजर का रहने वाला है।
ट्विटर से की थी शिकायत
महिला ने अपने साथ घटी-घटना के बारें में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जानकारी दी थी। जिसके बाद दिल्ली मेट्रो ने इस मुद्दे पर खुद ही संज्ञान लेते हुए। महिला से संपर्क किया और जांच की। जिसके बाद अब पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर अपनी पूछताछ शुरू कर दी है।