दिल्ली मेट्रो : बैग में पिस्तौल मिलने पर व्यक्ति गिरफ्तार  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली मेट्रो : बैग में पिस्तौल मिलने पर व्यक्ति गिरफ्तार 

नयी दिल्ली : शहर के एक मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को सीआईएसएफ ने बैग में एक देसी पिस्तौल

नयी दिल्ली : शहर के एक मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को सीआईएसएफ ने बैग में एक देसी पिस्तौल मिलने के बाद एक 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यहां जांच के दौरान स्कैनर के जरिये एक जवान को उसके बैग में हथियार के बारे में पता चला।

 अधिकारियों ने बताया कि हथियार एक देसी पिस्तौल है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति ने कहा कि उसे नहीं पता कि पिस्तौल उसके बैग में कैसे आयी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके का निवासी है। सीआईएसएफ ने उसे आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।