Delhi MCD Elections : दिल्ली में 15 साल राज करने वाली शीला की हुई थी हार, अब भाजपा के साथ भी होगा ऐसा ? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi MCD Elections : दिल्ली में 15 साल राज करने वाली शीला की हुई थी हार, अब भाजपा के साथ भी होगा ऐसा ?

दिल्ली नगर निगम चुनाव के थोड़ी देर में सबके सामने आ जाएंगे। अगर एग्जिट पोल को देखा जाए

दिल्ली नगर निगम चुनाव के थोड़ी देर में सबके सामने आ जाएंगे। अगर एग्जिट पोल को देखा जाए तो आम आदमी पार्टी अपनी जीत दर्ज करती हुई नज़र आ रही है। अगर आज आम आदमी पार्टी जीत हासिल करती है तो पार्टी उसी कहानी को दोहराते दिखेगी जो उसने 9 साल पहले दिल्ली में दोहराई थी। 
कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की हार भी दर्ज हुई थी
दरअसल, 1998 से 2013 तक दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार थी। शीला लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बनीं थी। साल 2013 में उनके गठन के 15 साल बाद आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरी और शीला दीक्षित की सरकार को पछाड़ कर दिल्ली में अपनी सत्ता कायम कर ली थी। 2013 के चुनाव में शीला दीक्षित समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की हार भी दर्ज हुई थी। वहीं अगर केजरीवाल सरकार आज एमसीडी चुनाव जीत जाती है तो 15 साल बाद शीला दीक्षित की तरह बीजेपी पर भी ब्रेक लगा देगी। 
एग्जिट पोल के मुताबिक….
एमसीडी पर 15 साल से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है और अब जो एग्जिट पोल सामने आए हैं वे आम आदमी पार्टी की जीत दिखती हुई नज़र आ रही है। एमसीडी के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो आप को 149-171 सीटें, बीजेपी को 69-91 और कांग्रेस को सिर्फ 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 159 से 175 सीटें, बीजेपी को 70 से 92 और कांग्रेस को सिर्फ 4 से 7 सीटें मिल रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।