दिल्ली नगर निगम चुनाव : EC ने जारी की 250 वार्डों की सूची, 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली नगर निगम चुनाव : EC ने जारी की 250 वार्डों की सूची, 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने 250 वार्डों की

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी है। नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। वहीं 50 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी होगी।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 42 सीटें चिन्हित की गईं हैं। वहीं, कुल 250 सीटों में से जो 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, उन्हें भी तय कर दिया गया है। 

दिल्ली में 28 अक्टूबर से ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू

राज्य चुनाव आयोग ने अनुसूचित जाति और महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या के साथ विस्तृत सूची जारी कर दी है। इस तरह अब दिल्ली में राज्य आयोग कभी भी एमसीडी चुनाव की घोषणा कर सकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन पर मुहर लगने के बाद दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने वार्डों में आरक्षित सीटें चिह्नित की है। 
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग की ओर से वार्डों का ब्यौरा जारी हो गया है, जिसमें बताया गया है कि किस वार्ड में महिला चुनाव लड़ेगी और कौन सी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बता दें कि परिसीमन के बाद अब दिल्ली में एमसीडी वार्डों की संख्या 272 से घटकर अब 250 कर दी गई है। अब हर विधानसभा में 3-6 वार्ड होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।