दिल्ली के उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में MCD के 6 अधिकारियों को किया निलंबित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में MCD के 6 अधिकारियों को किया निलंबित

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद का

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के छह अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने के आरोप में अधिकारियों के खिलाफ ये कार्रवाई की है। उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि सक्सेना ने करोल बाग में अनधिकृत निर्माण को कथित रूप से नियमित करने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एक उप-पंजीयक के खिलाफ मुकदमा चलाने की भी अनुमति दी। एक सूत्र ने कहा, ‘‘एमसीडी आयुक्त ने घोर लापरवाही बरतरने, आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने और अनुचित लाभ लेने के मामले में उपराज्यपाल के निर्देश पर छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।’’ 

दिल्ली सरकार के खिलाफ LG ने दिया एक और जांच का आदेश, उप राज्यपाल कार्यालय के सूत्र ने दी बड़ी जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, एमसीडी, दिल्ली सरकार और दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर गुण-दोष के आधार पर फैसला किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।