Delhi Liquor Scam: केजरीवाल ने संजय सिंह को दी क्लीन चिट, कहा- उनकी गिरफ्तारी बिल्कुल गैर कानूनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Liquor Scam: केजरीवाल ने संजय सिंह को दी क्लीन चिट, कहा- उनकी गिरफ्तारी बिल्कुल गैर कानूनी

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी ने देश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे: केजरीवाल

केजरीवाल ने संजय सिंह को क्लीन चिट देते हुए कहा, उनकी गिरफ्तारी बिल्कुल गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।

बुधवार (04 अक्टूबर) को सुबह-सुबह नॉर्थ एवेन्यू इलाके में संजय सिंह के आवास पर ED पहुंची और तलाशी शुरू कर दी। शाम होते-होते उन्हें धर लिया। आम आदमी पार्टी के नंबर-2 के नेता की गिरफ्तारी का पार्टी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी आम आदमी पार्टी को घेर रही है।

भाजपा ने कही ये बात

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अपराध करने वाला चाहे कितना भी सयाना हो, उसको एक दिन उसकी सजा मिलती है…ये आंच जल्दी ही अरविंद केजरीवाल तक भी पहुंचेगी। 

गौरतलब है कि शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फरवरी में CBI और मार्च में ED ने गिरफ्तार किया था। ED ने मामले में चार आरोप पत्र दायर किए हैं। इसमें संजय सिंह के नाम का भी उल्लेख किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।