Delhi: घर में घुसकर तेंदुए ने मचाया आतंक, हमला कर तीन को किया घायल
Girl in a jacket

Delhi: घर में घुसकर तेंदुए ने मचाया आतंक, हमला कर तीन को किया घायल

Delhi: दिल्ली के वजीराबाद में सोमवार सुबह एक तेंदुआ अचानक से घर में घुस गया और हमला कर कम से कम तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना जगतपुर गांव की गली नंबर 3 में हुई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को घटना की जानकारी सुबह करीब 6:14 बजे मिली और दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

  • वजीराबाद में सोमवार सुबह एक तेंदुआ अचानक से घर में घुस गया
  • घटना जगतपुर गांव की गली नंबर 3 में हुई है
  • दिल्ली अग्निशमन सेवा को घटना की जानकारी सुबह करीब 6:14 बजे मिली

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

leopard4

इसके बाद, पास के पुलिस स्टेशन की एक टीम भी मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। अधिकारियों ने कहा, “स्थानीय लोगों की मदद से अधिकारी तेंदुए को एक कमरे में बंद करने में सफल रहे। तीन लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।” घायल व्यक्तियों की पहचान जगतपुर गांव के रहने वाले महेंद्र, आकाश और रामपाल के रूप में हुई है।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

leopard2

फिलहाल वन विभाग के सात कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम भी मौजूद है। अधिकारियों ने कहा, “तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया गया है, बचाव अभियान जारी है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।