दिल्ली के बवाना में नहर का तटबंध टूटने से जेजे कॉलोनी में भरा पानी
Girl in a jacket

दिल्ली के बवाना में नहर का तटबंध टूटने से जेजे कॉलोनी में भरा पानी

Bawana

Bawana ( Delhi ): हरियाणा से दिल्ली में आने वाली मुनक नहर का तटबंध टूटने से बवाना की एक आवासीय कॉलोनी के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया जिससे लोग घरों में कैद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Highlights:

  • मुनक नहर टूटने से बवाना में मचा हड़कंप
  • तड़के सुबह जेजे कॉलोनी में पानी भरने से लोगों को हो रही परेशानी
  • दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मर्लेना ने मामले का लिया संज्ञान  

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुनक नहर के बैराज से पानी बृहस्पतिवार तड़के उत्तर पश्चिमी दिल्ली की जेजे कॉलोनी के जे, के और एल ब्लॉक में घुस गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आधी रात को ही राष्ट्रीय आपदा मोचन

इस पूरी घटना पर स्थानीय अधिकारी ने कहा, ‘‘नहर का पानी बाहर आने के बारे में हमने आधी रात को ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), बाढ़ नियंत्रण विभाग, जन कल्याण विभाग और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सहित सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया था। उन्होंने बताया कि सोनीपत की तरफ से पानी का प्रवाह कम हो गया है और अधिकारियों ने हरियाणा से नहर के गेट बंद करने का अनुरोध किया है ताकि प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके। यह नहर हरियाणा के करनाल जिले के मुनक में यमुना नदी से निकलती है।
Image

इस घटना पर मंत्री अतिशी मर्लेना का बयान

घटना के बारे में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह मुनक नहर से निकलने वाली छोटी नहर का तटबंध टूट गया। मुनक नहर की देखभाल करने वाले हरियाणा के सिंचाई विभाग के साथ दिल्ली जल बोर्ड समन्वय स्थापित किए हुए है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नहर के पानी के प्रवाह को अन्य छोटी नहर की तरफ मोड़ दिया गया है। मरम्मत का काम शुरू हो चुका है और आज दोपहर तक पूरा हो जाएगा।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।