दिल्ली में छाई कोहरे की चादर, रेल, उड़ान सेवाएं बाधित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में छाई कोहरे की चादर, रेल, उड़ान सेवाएं बाधित

कोहरे की चपेट में दिल्ली, रेल और उड़ान सेवाएं ठप

दिल्ली में सुबह कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में विमान और ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। शहर में सुबह के समय शीतलहर और तापमान में गिरावट भी देखी गई। कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।

Flight fog pti 1

IGI हवाई अड्डे का अनुरोध
हवाई अड्डे ने यात्रियों को सलाह दी और कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी है, जो उड़ानें कैट III का अनुपालन नहीं करती हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की संपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।

मौसम विज्ञान विभाग ने दी जानकारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कल इस समय, शहर का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 6 बजे दिल्ली में AQI 377 दर्ज किया गया। बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

कड़ाके की सर्दी जारी रहने के कारण कई बेघर लोग रैन बसेरों में रहते देखे गए। भीकाजी कामा प्लेस में बनाए गए रैन बसेरा होम में कई लोग शरण लेते देखे गए। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए 235 पैगोडा टेंट स्थापित किए हैं। एम्स, लोधी रोड और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रैन बसेरे बनाए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।