दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वाल्मीकि मेहता का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वाल्मीकि मेहता का निधन

कानून की प्रैक्टिस शुरू की, जिसके बाद वह दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत हो गए। उन्हें 22 सितंबर,

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वाल्मीकि मेहता का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बार काउंसिल ने यह जानकारी दी। बार काउंसिल ने एक बयान में कहा, ‘न्यायमूर्ति मेहता के अचानक निधन से कानून बिरादरी को झटका लगा है और बार व बेंच के लिए यह बड़ा नुकसान है।’ मेहता का जन्म 6 जून, 1959 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में 15 अप्रैल, 2009 को कार्यभार संभाला। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय विशाखापत्तनम से ली और दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से स्नातक व कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की शिक्षा ली थी। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में 1982 से कानून की प्रैक्टिस शुरू की, जिसके बाद वह दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत हो गए। उन्हें 22 सितंबर, 2001 को वरिष्ठ वकील नामित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।