Delhi: आपदा पर हो रही भारी राजनीति, AAP की ओर से जारी सहायता राशि को विपक्षी नेताओं ने बताया नाकाफी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: आपदा पर हो रही भारी राजनीति, AAP की ओर से जारी सहायता राशि को विपक्षी नेताओं ने बताया नाकाफी

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। यमुना डूबे क्षेत्र में

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। यमुना डूबे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बाढ़ का खतरा बरकरार है। इसके अलावा, दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव की भी स्थिति बनी हुई है। इस बीच दिल्ली पर आई आपदा अभी पूरी तरह टली भी नहीं, कि फ्रंट वारियर बनने की होड़ मच गई है।
हालांकि, दिल्ली की तीनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की तरफ से बाढ़ राहत शिविर में सहायता जरूर पहुंचाई जा रही है, लेकिन संकट खत्म होने से पहले ही पीड़ित लोगों के लिए योद्धा बनने की उत्सुकता यह बताता है की दिल्ली में आई आपदा में भी सियासत भारी है। 
 वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा
आपको बता दें भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इस आपदा में आप के कार्यकर्ता कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।इनके तीनों राज्यसभा सांसद, 62 विधायक और 135 पार्षद गायब हैं। बाढ़ पीड़ितों को लाखों का नुकसान हुआ है, लेकिन दिल्ली सरकार की तरफ से सिर्फ 10 हजार मुआवजा दिया जा रहा है, जो बिल्कुल कम है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी पीने का संकट भी है। इसके अलावा, जलस्तर कम होने के बाद बीमारियां बढ़ने का भी खतरा है, लेकिन सरकार इसे नियंत्रण करने में भी असफल है। 
 मंत्री विधायक लगातार ग्राउंड पर डटे हैं- AAP
दरअसल, दिल्ली सीएम द्वारा प्रत्येक मंत्रियों को राहत शिविर में जायजा लेने के लिए निर्देश दिया गया है। वहीं, दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार का भी आरोप है कि इस आपदा में केंद्र सरकार से जो सहयोग मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। आप सरकार पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी की तरफ से भी दावा किया जा रहा है कि सभी मंत्री विधायक लगातार ग्राउंड पर डटे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।