दिल्ली HC ने संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए आदेश, जानें क्या हैं पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली HC ने संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए आदेश, जानें क्या हैं पूरा मामला

दिल्ली की अदालत ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो

दिल्ली की अदालत ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।आम आदमी पार्टी ने संबित पात्रा पर वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर अरविंद केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।
आप ने की थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक, इस साल जनवरी के महीने में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल का एक कथित तौर पर फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और इस मामले में पात्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। संबित पात्रा के अलावा इस वीडियो को दिल्ली बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया था।
 भाजपा नेता संबित पात्रा 
दरअसल, भाजपा प्रवक्ता ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल को तीन नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। इस वीडियो में वह इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे। आम आदमी पार्टी ने इस पर ऐतराज जताते हुए वीडियो को गलत बताया था। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि भाजपा नेता संबित पात्रा ने दुर्भावना और प्रोपेगेंडा के तहत सीएम केजरीवाल का डॉक्टर्ड वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया।
हालांकि, इस मामले में तब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूरा वीडियो ट्वीट किया था और पंजाब के तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा था। मनीष सिसोदिया ने कहा था, ”वाह कैप्टन साहब! अभी तक बीजेपी से ऑर्डर लेते थे, अब उनके दिए फर्जी वीडियो भी चलाने लगे, ये है बीजेपी-कांग्रेस के झूंठे वीडियो का सच।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।