विवेक विहार गैंगरेप पीड़िता को 10 लाख की वित्तीय सहायता देगी दिल्ली सरकार

विवेक विहार इलाके में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 20 वर्षीय महिला के लिए मुख्यमंत्री अरविंद

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 20 वर्षीय महिला के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार कहा कि सरकार फास्ट-ट्रैक कोर्ट में उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए एक काबिल वकील की नियुक्ति करेगी।
पिछले हफ्ते, पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में सड़कों पर 20 वर्षीय महिला को उसके हमलावरों द्वारा कथित रूप से अपहरण, सामूहिक बलात्कार के बाद सार्वजनिक रूप से इलाके में घुमाया गया था। इस दौरान महिला के बाल कटे हुए थे, चेहरा काला किया गया था और उसके गले में जूते की एक माला डाली गयी थी।

दिल्ली HC ने कांग्रेस नेता को लगाई जमकर फटकार, पूछा- मार्स पर रहते हैं आप? जानें क्या है पूरा मामला

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मैंने इस बेटी की मदद के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार इस बेटी को न्याय दिलवाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। हम उसके लिए अच्छा वकील नियुक्त कर रहे हैं। इस मामले को फास्ट ट्रैक भी करेंगे ताकि जल्द से जल्द बेटी को न्याय मिल सके।”
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है जबकि तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा था कि महिला पर 26 जनवरी को व्यक्तिगत रंजिश में हमला किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।