दिल्ली सरकार ने दफ्तरों में कर्मचारियों की पूर्ण संख्या में उपस्थिति बहाल की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली सरकार ने दफ्तरों में कर्मचारियों की पूर्ण संख्या में उपस्थिति बहाल की

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संबंधी स्थिति में सुधार के बाद दिल्ली सरकार ने अपने दफ्तरों को सभी कर्मियों

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संबंधी स्थिति में सुधार के बाद दिल्ली सरकार ने अपने दफ्तरों को सभी कर्मियों को बुलाने की अनुमति दे दी है। डीडीएमए के मुख्य सचिव विजय देव की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आदेश मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले काफी कम हुए हैं, लिहाज़ा फैसला किया गया है कि सभी सरकारी, स्वायत्त निकायों, पीएसयू, निगमों एवं स्थानीय निकायों के दफ्तर कर्मचारियों की 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम कर सकते हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। 
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले साल 28 नवंबर को अपने आदेश में कोविड- 19 के कारण दिल्ली सरकार के कार्यालयों में (ग्रेड- एक से नीचे के) कर्मचारियों की मौजूदगी 50 फीसदी कर दी थी। इसमें जरूरी सेवा से जुड़े कर्मी शामिल नहीं थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।