आतिशी को दिल्ली सरकार ने दिए ये दो बड़े विभाग, सर्विस और विजिलेंस विभाग को LG ने दी मंजूरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आतिशी को दिल्ली सरकार ने दिए ये दो बड़े विभाग, सर्विस और विजिलेंस विभाग को LG ने दी मंजूरी

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में कई बड़े बदलाव हुए हैं। जी हां दिल्ली की शिक्षा मंत्री

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में कई बड़े बदलाव हुए हैं। जी हां दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना को सर्विस और विजिलेंस विभाग भी दे दिया  है। जिसकी मंजूरी खुद उपराज्यपाल ने दी है। अभी तक इन दोनों विभागों को सौरव भारद्वाज संभाल रहे थे लेकिन अब यह दोनों विभाग अतिथि के हाथों में होंगे।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को एक फाइल भेजी थी जिसकी मंजूरी उपराज्यपाल ने दे दी। जिसमें विभागों को अदला बदली को लेकर रिक्वेस्ट भेजी गई थी। कुछ वक्त पहले ही केजरीवाल सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विभाग में कई बदलाव किए थे। जी हां दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद इस मंत्रिमंडल में आतिशी और सौरव भारद्वाज को शामिल किया गया था। 
आतिशी को किले ये बड़े मंत्री मंडल
मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना को शिक्षा विभाग महिला विकास विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग सौंपा था। लेकिन अब उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद अतिशी सर्विस और विजिलेंस विभाग भी संभालेंगी। इसके बाद उनका पार्टी में कद और भी बड़ा हो गया है। आतिशी ने आम आदमी पार्टी से ही अपनी पहचान बनाई और पूरे दिल्ली में AAP नेताओं की सबसे मशहूर नेता मानी जाती है। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 8 साल हो गए हैं और आम आदमी पार्टी जो अपने शिक्षा और अन्य विभागों की बात करती है उसमें सबसे ज्यादा श्रेय अतिशी को जाता है।
कौन है आतिशी मार्लेना ?

साल 2013 में इस पार्टी के मेनिफेस्टो को तैयार करने में आतिशी ने सबसे अहम भूमिका निभाई थी। फिर साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें आम आदमी पार्टी का प्रवक्ता भी बनाया गया था। उन्होंने साल 2019 में पूर्वी दिल्ली के इलाके से लोकसभा चुनाव लड़ा था फिर इस साल 2020 में उन्होंने कालकाजी विधानसभा से चुनाव जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार लाने का श्रेय भी अतिशी मार्लेना को ही जाता है। आतिशी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।