दिल्ली सरकार व निगम दिल्ली में जलभराव के लिए जिम्मेदार: कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली सरकार व निगम दिल्ली में जलभराव के लिए जिम्मेदार: कांग्रेस

लंबे इंतजार और भीषण गर्मी के बाद पहली मानसून की बारिश से ही दिल्ली भर में पानी भर

नई दिल्ली : लंबे इंतजार और भीषण गर्मी के बाद पहली मानसून की बारिश से ही दिल्ली भर में पानी भर गया और ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली के इस हाल के लिए जिम्मेदार आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा शासित तीनों निगमों की अनदेखी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार कोचर ने सरकार और निगम पर यह आरोप लगाए हैं। 
कोचर ने कहा कि हर साल की तरह बारिश से पहले नालों की सफाई न होने के कारण इस बार भी प्री मानसून की बारिश से दिल्ली जल भराव और ट्रैफिक जाम से प्रभावित हो गई है। केजरीवाल सरकार और भाजपा शासित निगमों को इस समस्या का स्थाई हल निकालना चाहिए। दिल्ली ‘जल भराव की राजधानी’ बन गई है। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। 
आम आदमी पार्टी की सरकार बिना जमीनी हकीकत को जाने अपना राजनीतिक प्रचार कर रही है, जबकि बिजली व पानी की कमी, जल भराव और मच्छरों की समस्या का उचित हल ढूंढ़ने में विफल साबित हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।