Delhi: गोपाल राय ने AAP की महारैली को लेकर लिया तैयारियों का जायजा, कहा- तानाशाही के खिलाफ जनता होगी एकजुट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: गोपाल राय ने AAP की महारैली को लेकर लिया तैयारियों का जायजा, कहा- तानाशाही के खिलाफ जनता होगी एकजुट

दिल्ली में काफी समय से सर्विस को लेकर विवाद चल रहा है। बता दें बीजेपी द्वारा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली में काफी समय से सर्विस को लेकर विवाद चल रहा है। बता दें बीजेपी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटते हुए लाए गए अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को आम आदमी पार्टी की महारैली है। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस महारैली को लेकर कैबिनेट मंत्री व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी 
आपको बता दें इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे , दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली को भव्य बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जी-जान से जुटे हैं, लाखों की संख्या में भीड़ जुटने के अनुमान के मुताबिक टेंट लगाए जा रहे हैं, और आप की तरफ से भीषण गर्मी में होने वाली इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। 
 गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं को आज  संबोधित किया
11 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को लेकर कैबिनेट मंत्री व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं को आज  संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के मान सम्मान को बचाने के लिए यह महारैली की जा रही है जहां केंद्र सरकार के काला अध्यादेश और तानाशाही के खिलाफ दिल्ली की जनता एकजुट होगी। लगभग 2000 मंडलों में हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से इस रैली से जुड़ने के लिए अपील कर रहे हैं। व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए , हर जगह जिन भी कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाता है वहां की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।