Girl in a jacket

Delhi Firing: दिल्ली में बदमाशों ने 2 महिलाओं को मारी गोली इलाज के दौरान मौत

दिल्ली के आरके पुरम थाने के पास अम्बेडकर बस्ती से सन सनीखेज मामला सामने आया है जहां 2

दिल्ली के आरके पुरम थाने के पास अम्बेडकर बस्ती से सन सनीखेज मामला सामने आया है जहां 2 दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने लड़के पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
 बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक युवक बाल-बाल बच गया। उसे बचाने में उसकी 2 बहनों को गोली लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद अधिकारी समेत दर्जनभर से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। हालांकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 2 दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने की फायरिंग
पूरा मामला साउथ वेस्ट दिल्ली के आरके पुरम थाने इलाके स्थित अम्बेडकर बस्ती का है। आज सुबह करीब साढ़े 3 बजे 2 दर्जन से ज्यादा बदमाश एक युवक को जान से मारने की नीयत से उसके घर पहुंचे। युवक और उसके परिवार द्वारा घर का दरवाजा नहीं खोलने के बाद वे चले गए। फिर कुछ समय बाद आये और घर के बाहर खड़े युवक पर बदमाशों ने लगातार फायरिंग शुरू कर दी।
2 बहनों को बदमाशों ने गोली मारी
युवक तो अपनी जान बचाते हुए भाग निकला। पर उसकी 2 बहनों को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद हमलावार  मौके से फरार हो गए। वहीं  वारदात के बाद घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है।
अस्पताल में इलाज में दोनों की हुई मौत
इस मामले को लेकर पीड़ित युवक ने बतया की उसके किसी के पास पैसे बाकी थे। जिसे लेने गया था। जिससे पैसे लेने गया था। वो नहीं मिला उसके बाद मैं घर वापस आ गया। कुछ देर बाद 2 दर्जन से ज्यादा बदमाश उसे ढूंढते हुए उसके घर आए, जहां वो नहीं मिला। सभी बदमाश वापस चले गए और कुछ देर बाद जब वो घर के बाहर खड़ा था तो उसपर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। इसी समय उसकी दो बहनों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।