दिल्ली आग: अमित शाह ने घटना पर शोक किया व्यक्त, प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराने का दिया निर्देश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली आग: अमित शाह ने घटना पर शोक किया व्यक्त, प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराने का दिया निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के अनाज मंडी की एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के अनाज मंडी की एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर रविवार को शोक व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया। अनाज मंडी में रविवार सुबह लगी भयानक आग की घटना में 43 श्रमिकों की मौत हो गई है और कई अन्य झुलस गए हैं। 
अमित शाह ने एक ट्वीट किया, “दिल्ली में आग लगने की घटना में अनमोल जीवनों की क्षति हुई है। अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं झुलसे लोगों के तेजी से ठीक होने की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा, “संबंधित अधिकारियों को तत्काल हर संभव सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।” 
1575786644 shah tweet on fire
वही, पुलिस ने बताया कि अनाज मंडी क्षेत्र में घटना के समय संबंधित फैक्ट्री में कुल 59 लोग मौजूद थे। इससे पहले घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जाहिर किया है। 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “रानी झांसी रोड पर दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग बेहद भीषण है। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अधिकारी त्रासदी स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।” 
1575781610 modi tweet
वही, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, “बेहद दुखद। बचाव अभियान जारी है और दमकलकर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।”
1575781619 kejri tweet
इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “दिल्ली के अनाज मंडी में, भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
1575782451 rahul fire

अनाज मंडी में लगी भीषण आग पर बोले इमरान हुसैन- घटना की होगी जांच, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।