Delhi: उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का भाजपा पर फूटा गुस्सा! जानें- बुलडोजर को लेकर क्या कहा... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का भाजपा पर फूटा गुस्सा! जानें- बुलडोजर को लेकर क्या कहा…

दिल्ली में चल रहे बुलडोजर को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा शासित नगर निगम पर कटाक्ष करते

दिल्ली में चल रहे बुलडोजर को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा शासित नगर निगम पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि राजधानी  में एमसीडी बुलडोजर के माध्यम से बहुत बड़ी वसूली करनी की एक साजिश हैं। इस बात की जानकारी उप मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रस करके दी हैं। बुलडोजर चलने से दिल्ली के मासूम लोग अपने घर से बेघर हो गए है इसी मुद्दे को लेकर गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी के 63 लाख घरों में भाजपा पूरी तरह से बुलडोजर चलाने की योजना बना रहा है जिसमें से मलिन बस्तियां और झुग्गी झोपडियां लगभग 60 लाख बताई जा रही हैं। जिस पर एमसीडी का बुलडोजर चलने वाला हैं। आम आदमी पार्टी के हर एक विधायक इस बुलडोजर का विरोध कर रहे है उनका कहना है कि इस कार्य से हजारों लोग बेसहारा हो जाएंगे।
एमसीडी 63 लाख घरों में चलाएगी बुलडोजर
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने औपचारिक तौर से कहा है कि बीजेपी ने 63 लाख घरों के लिए तबाही का प्लॉन बनाया है। बीजेपी का इन 63 लाख परिवारों को संदेश साफ है या तो पैसा दो या बुल्डोजर से तबाह होने को तैयार रहो. यह देश भर में सबसे बड़ी तबाही होगी, चारों तरफ हाहाकार मच जाएगा. ऐसे तो दिल्ली की 70 प्रतिशत आबादी के ऊपर बुलडोजर चल जाएगा. बीजेपी का एमसीडी में कार्यकाल ख्त्म हो रहा है इसलिए वो उगाही करने के लिए बुलडोजर लेकर निकली है. अमित शाह पहले BJP के नेताओं के घर बुलडोजर चलाएं जिन्होंने अवैध निर्माण करवाए.
1652432054 111111
मनीष सिसोदिया का भाजपा पर कटाक्ष
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में हो रही है इस एमसीडी के क्रूर कार्यों का आम आदमी पार्टी विरोध  करती हैं। दरअस, इस कार्रवाई को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार इन मासूम जनता के साथ खड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक सिसोदिया की यह औपचारिक प्रेस कॉन्फेंस क्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर में स्थानीय लोगों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प के एक दिन के बाद आई हैं। हालांकि, बुलडोजर का विरोध कर रहे आप विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई को भंग करने के आरोप में दोषी ठहराया गया और गिरफ्तार कर लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।