Delhi: मई की शुरूआत में गिरा दिल्ली का पारा, पहाड़ों की ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना 
Girl in a jacket

मई की शुरुआत में गिरा दिल्ली का पारा, पहाड़ों की ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना 

Delhi

Delhi: दिल्ली में अप्रैल के बाद मई की शुरुआत कूल-कूल रही। मई के पहले दिन राजधानी में तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम ही। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि आज से तापमान बढ़ेगा।

Highlights

  • दिल्ली की जनता को गर्मी से मिली राहत
  • मई के महीने में मौसम हुआ कूल
  • पहाड़ों से आई ठंडी हवा

गर्मी से हल्की राहत

दिल्ली वासियों के लिए मई की शुरुआत खासी राहत भरी रही। दिन भर धूप खिली रहने के बावजूद तेज हवाओं ने तापमान बढ़ने नहीं दिया। आलम यह रहा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और वर्षा की ठंडक से बुधवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में खासी कमी देखने को मिली।

delhi2

आज मौसम रहेगा सुहाना

बुधवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 15 से 49 प्रतिशत तक रहा। 2023 में मई की शुरुआत 28.7 डिग्री से हुई थी। एक मई को 2023 में बारिश भी हुई थी। अब गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।

delhi

तापमान फिर से बढ़ेगा

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ”दिल्ली की ओर आने वाली हवा उत्तर पश्चिमी या पश्चिमी दिशा से आ रही है। यह हवा अपने साथ वहां की ठंडक भी लेकर आ रही है।

delhi3

बृहस्पतिवार से राजधानी में तापमान फिर से बढ़ने लगेगा और 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। शनिवार को यह 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।