Delhi: मालवीय नगर में हुई हत्या पर DCW की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, केंद्र सरकार से की मांग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: मालवीय नगर में हुई हत्या पर DCW की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, केंद्र सरकार से की मांग

राजधानी दिल्ली में लगातार हत्या के मामले बढ़ रहे है।बता दें शुक्रवार को मालवीय नगर इलाके में 25

राजधानी दिल्ली में लगातार हत्या के मामले बढ़ रहे है।बता दें शुक्रवार को मालवीय नगर इलाके में  25 वर्षीय लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। इस दौरान अलग अलग इलाकों के 24 घंटे में 2 महिलाओं की हत्या के बाद, दिल्ली महिला आयोग कीअध्यक्ष स्वाति मालीवाल इस पर संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने मालवीय नगर में पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। 
मालीवाल ने उन मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है जिनमें कहा गया है कि अरबिंदो कॉलेज, मालवीय नगर के पास एक व्यक्ति ने लड़की पर कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला किया था।इससे लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हमले के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा था। 
 दिल्ली पुलिस की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने का अनुरोध- मालीवाल
आपको बता दें दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दो घटनाएं हुई हैं। डाबड़ी में एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि मालवीय नगर में एक अन्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े युवती की हत्या से पता चलता है कि राजधानी में महिलाएं और लड़कियां कितनी असुरक्षित हैं। राजधानी में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। केंद्र सरकार महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराधों पर पुलिस की जवाबदेही क्यों तय नहीं कर पा रही है? यह वैसा ही है जैसे हर रोज अखबारों में लड़कियों के नाम बदलते हैं, लेकिन उनके खिलाफ अपराध बदस्तूर जारी रहते हैं। मैं केंद्र सरकार से, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने का अनुरोध करती हूं। 
 केंद्र सरकार को एक मींटिग बुलानी चाहिए-डीसीडब्लू 
दिल्ली में 24 घंटे के अंदर दो-दो महिला की हत्या के बाद डीसीडब्लू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि दिल्ली देश की राजधानी है और बहुत ज्यादा अनसेफ है। केंद्र सरकार को दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय करनी चाहिए। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि दिल्ली महिला आयोग पुलिस नोटिस जारी करेगा और इन हत्याओं पर जवाब तलब करेगा। उन्होंने महिलाओं के साथ हो रहे हिंसा को लेकर कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को एक मींटिग बुलानी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।