दिल्लीवालों के दिन का आगाज हुआ सुहावनी सुबह के साथ, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्लीवालों के दिन का आगाज हुआ सुहावनी सुबह के साथ, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मौसम काफी सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मौसम काफी सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में पिछले 3 दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और शनिवार तक भी यह स्थिति बने रहने की संभावना है। शहर का मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़ा बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर में 22 मिमी, 22.6 मिमी और 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान के शहरों में आज मौसम खुशनुमा है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में बारिश से मौसम का मिजाज बदला और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, औरंगाबाद (हरियाणा), नोएडा, ग्रेटर-नोएडा और आस-पास के क्षेत्रों में 50 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
शनिवार से मौसम के साफ होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शहर में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 16 डिग्री सेल्सियस कम था और 1951 के बाद से मई महीने का यह सबसे कम तापमान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।