दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, हरी नगर में पति-पत्नी और मेड की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, हरी नगर में पति-पत्नी और मेड की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी से ट्रिपल मर्डर का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में

राष्ट्रीय राजधानी से ट्रिपल मर्डर का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में एक घर से तीन शव बरामद हुए हैं। मृतकों में समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और घर में काम करने वाली मेड सपना शामिल है। हालांकि आरोपियों ने दंपत्ति की दो साल की बच्ची को कोई हानि नहीं पहुंचाई। पुलिस ने वारदात के छह घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में आज एक विवाहित जोड़े और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी गई; घटना के छह घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज जुटाई जा रही है और आगे की जांच जारी है।
1667297747 kavya
सुबह तड़के दिया गया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7:30 बजे मेड सपना घर का काम करने दंपति के घर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद हत्यारे घर में दाखिल हुए। सूत्रों ने बताया कि हत्यारे पांच थे, जो बाइक्स पर आए थे। दंपति की दो साल की बच्ची घर में सकुशल मिली है।
तीन हत्याओं से इलाके में खौफ
संभावना है कि आरोपियों ने लूटपाट के लिए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया हो। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। दंपत्ति के रिश्तेदारों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं एक साथ तीन हत्याओं से इलाके में खौफ का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।