Shocking! 50 साल के बॉयफ्रेंड ने पुलिस स्टेशन में किया 17 साल की गर्लफ्रेंड का क़त्ल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Shocking! 50 साल के बॉयफ्रेंड ने पुलिस स्टेशन में किया 17 साल की गर्लफ्रेंड का क़त्ल

किसी भी परेशानी का सामना करने पर लोग आख़िर में पुलिस का सहारा लेते हैं और पुलिस स्टेशन

किसी भी परेशानी का सामना करने पर लोग आख़िर में पुलिस का सहारा लेते हैं और पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई जाती है लेकिन तब क्या हो जब पुलिस स्टेशन में ही जान पर बन आ जाए और पुलिस स्टेशन के अंदर ही मर्डर कर दिया जाए।   
धमकी देने के बाद किया गया मर्डर 
क्यूबा में रहने वाली 17 साल की लेडी बकालाओ एक पार्टी में गई थी, जहां उसका एक्स बॉयफ्रेंड भी आया और उसे परेशान करने लगा । 50 साल के इस शख्स ने बकालाओ को धमकी भी दी। इसके बाद लड़की सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई। यहां वो अधिकारियों को अपनी कहानी बता ही रही थी कि पीछे से आए उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने चाकू से उस पर कई वार कर दिए। बुरी तरह घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। 
1675936426 images (2)
पुलिस स्टेशन के अंदर किया क़त्ल 
हैरानी की बात ये है कि ये सब कुछ पुलिस अधिकारियों के सामने हुआ। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, आरोपी लड़की को चाकू मार चुका था। लड़की और उसके एक्स बॉयफ्रेंड के बीच करीब 30 साल का अंतर था। ये पूरी घटना शनिवार 4 फरवरी को हवाना से लगभग 500 किमी पूर्व में कैमागुए के मध्य प्रांत के नुएविटास शहर में हुई। 
1675936449 unnamed (6)
सोशल मीडिया पर पुलिस को लताड़ लगा रहे लोग 
हमलावर का नाम एलेस्वान हिडाल्गो है, जो पहले से ही कई अपराधों में शामिल रहा है। इसका व्यवहार भी काफी ज्यादा एग्रेसिव था। जब इस शख्स ने एक पार्टी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को परेशान किया और वो पार्टी छोड़कर थाने के लिए निकली तो 50 वर्षीय व्यक्ति ने चाकू निकालकर उसका पीछा किया। इस हत्या के बाद क्यूबा के लोग गुस्से में हैं। लोग सोशल मीडिया पर पुलिस को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। इस हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर मुहिम छिड़ चुकी है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बहरहाल ये हैरानी की बात है की पुलिस स्टेशन में ही इंसान सुरक्षित नहीं है तो आखिर कहाँ सुरक्षित हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।