दिल्ली कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, LPG मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, LPG मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बृहस्पतिवार को शास्त्री भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए एलपीजी मूल्यों में

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बृहस्पतिवार को शास्त्री भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए एलपीजी मूल्यों में बढोतरी को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे नरेंद्र सिंह ‘महंगाई डायन खाये जात है’ गाते हुए विरोध प्रकट कर रहे थे। यह वॉलीवुड की एक चर्चित फिल्म का गाना है। 
दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘आवाज दो हम एक हैं’ के नारे भी लगाए। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भी ये नारे लगाए गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।