दिल्ली कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साथ लोकसभा चुनावों में हार पर की चर्चा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साथ लोकसभा चुनावों में हार पर की चर्चा

कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा की। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री व दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी में में पार्टी की हार पर चर्चा की। इस बैठक में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन, महाबल मिश्रा, जे.पी.अग्रवाल, राजेश लिलोथिया और अरविंदर सिंह लवली के साथ-साथ पी.सी. चाको ने भाग लिया। 
चाको दिल्ली के पार्टी प्रभारी हैं। दीक्षित भी इन चुनावों में उम्मीदवार थीं। बैठक एक घंटा से ज्यादा समय तक चली। कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा की। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा से हार गई थी। 
1561715606 chako
कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में 1998 से 2013 तक शासन किया, लेकिन इसके बाद से वह हर प्रमुख चुनाव हार गई। राहुल गांधी ने इसी तरह की बैठक छत्तीसगढ़ व हरियाणा के नेताओं के साथ भी की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।