दिल्ली में बारिश तो रिकॉर्ड तोड़ हुई ही ,साथ ही राज्य में यमुना नदी के उफान से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से ज्यादा यमुना नदी के पानी ने लोगो के लिए परेशानी खड़ी की। आलम ये पूरी दिल्ली पानी – पानी हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। जल्द ही राज्य की स्थिति समान्य हो सकती है।
यमुना का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा
बैठक शनिवार शाम 4.30 बजे होगी. इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि यमुना का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। यमुना का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर दोबारा भारी बारिश नहीं हुई तो स्थिति सामान्य हो जाएगी। हमने चंद्रावल और वजीराबाद जल उपचार संयंत्रों से पानी निकालना शुरू कर दिया है। इसके बाद मशीनों को सुखाने के लिए रखा जाएगा। दोनों प्लांट कल चालू हो जाएंगे। कृपया जागरूक रहें और एक-दूसरे की मदद करें।
शनिवार सुबह 9 बजे स्तर 207.53 मीटर दर्ज
इस बीच, यमुना के बढ़ते पानी से राष्ट्रीय राजधानी के बड़े हिस्से में बाढ़ आने के बाद शनिवार को निवासियों के लिए राहत भरी खबर आई क्योंकि दोपहर 1 बजे जल स्तर गिरकर 207.27 मीटर हो गया। दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर 207.38 मीटर था। इससे पहले शनिवार सुबह 9 बजे स्तर 207.53 मीटर दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार रात 11 बजे 207.98 मीटर था।