मुख्य सचिव मारपीट मामला : AAP विधायकों ने राजनाथ के घर के बाहर किया प्रदर्शन , सिसोदिया के घर पर BJP का विरोध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्य सचिव मारपीट मामला : AAP विधायकों ने राजनाथ के घर के बाहर किया प्रदर्शन , सिसोदिया के घर पर BJP का विरोध

NULL

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट और बदसलूकी वाले विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहीं, दूसरी ओर ‘आप’ विधायकों ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर का घेराव किया। आप विधायकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने हमारे विधायकों से मारपीट की।

आपको बता दे कि दिल्‍ली के मुख्‍य सचिव अंशु प्रकाश से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कथित तौर पर मारपीट के मामले में यह बात सामने आई कि इस हाथापाई के दौरान चीफ सेक्रेटरी को चोटें आईं। मंगलवार देर रात उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया था, जिसमें खुलासा हुआ कि उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मेडिकल रिपोर्ट में अंशु के माथे के दाएं तरफ चोट के निशान, दोनों कानों के पीछे सूजन, होठों पर चोट के निशान, दाएं गाल पर सूजन की बात कही गई।

बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने मंगलवार देर रात आप विधायक प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि ओखला से विधायक अमानतुल्‍ला खान ने बुधवार को खुद जामिया नगर थाने में सरेंडर कर दिया।

जिसके बाद उन्‍हें भी गिरफ्तार कर दिल्‍ली पुलिस ने दोनों विधायकों को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। प्रकाश जरवाल को मंगलवार देर रात उनके देवली स्थित घर से हिरासत में लिया था। जिसके बाद उनसे सिविल लाइंस पुलिस स्‍टेशन में पूछताछ की गई थी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।