उन पोस्टर से ‘कोई आपत्ति नहीं है,जो उनके खिलाफ लगाए गए थे :CM अरविन्द केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उन पोस्टर से ‘कोई आपत्ति नहीं है,जो उनके खिलाफ लगाए गए थे :CM अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले ‘बंद’ कर दिए गए हैं।जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उन पोस्टर से ‘कोई आपत्ति नहीं’ है, जो उनके  खिलाफ लगाए गए थे और इसके पीछे जो लोग हैं उन्हें ‘गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं? मैंने देखा कि मेरे विरोध में  पोस्टर लगाए गए थे और मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। कोई प्राथमिकी या गिरफ्तारी नहीं होगी। केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘कुछ लोग देश को तानाशाही की ओर ले जा रहे हैं। हम सभी को मिलकर देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना है, हमें देश को बचाना है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ लिखित पोस्टर के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा किया जाए।आप’ ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है,चुनावी बिगुल फूंकते  हुए बृहस्पतिवार को यहां जंतर-मंतर से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।