दिल्ली का बजट ‘निराशाजनक’, जीडीपी में गिरावट को दर्शाता है: भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली का बजट ‘निराशाजनक’, जीडीपी में गिरावट को दर्शाता है: भाजपा

दिल्ली विधानसभा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल नीत सरकार के ‘रोजगार’

दिल्ली विधानसभा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल नीत सरकार के ‘रोजगार’ बजट को ‘निराशाजनक’ करार दिया, क्योंकि इसमें सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट और राजकोषीय घाटे में वृद्धि को दर्शाया गया है।
आप के नेतृत्व में जीडीपी  147.6 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 67.7 प्रतिशत हो गई  
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए, विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक बयान में दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर पूर्व के 147.6 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 67.7 प्रतिशत हो गई है। 
सरकार स्वास्थय व परिवहन अन्य मोर्चे पर विफल रही –  रामवीर बिधूडी
बिधूड़ी ने कहा, ‘‘यह बजट निराशाजनक और दिशाहीन है। दिल्ली सरकार अपने विभागों में अस्थायी तौर पर काम करने वाले दो लाख से ज्यादा लोगों को स्थायी नौकरी नहीं दे सकी। इनमें संविदा कर्मी, अतिथि शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक शामिल हैं।  बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य मोर्चों पर भी विफल रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।