Delhi BJP Protest: भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर भाजपा आज AAP के खिलाफ करेगी प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi BJP Protest: भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर भाजपा आज AAP के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

Delhi News: दिल्ली सरकार में बड़े पैमाने पर जारी भ्रष्टाचारऔर घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी बुधवार को

Delhi News: दिल्ली सरकार में बड़े पैमाने पर जारी भ्रष्टाचारऔर घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी बुधवार को आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। बीजेपी के प्रदर्शन की शुरुआत बुधवार दोपहर 12 बजे होगी। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी करेंगे।प्रदर्शन में भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। 
इसके अलावा, बीजेपी नेताओं द्वारा आम आदमी पार्टी दफ्तर का घेराव भी किया जाएगा।इससे पहले राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा आज से देश भर में जश्न मनाया जाएगा और पदयात्रा निकाली जाएगी.
BJP releases purported sting to claim AAP selling ticket for MCD polls,  Kejriwal's party terms it fake | Deccan Herald
दरअसल, राष्ट्रीय राजनीति पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी उत्साह और आत्मविश्वास से भरी है। आज से आप कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में जश्न मनाया जाएगा और पद यात्राएं निकाली जाएंगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में भ्रष्टाचार और घोटाले मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। बीजेपी द्वारा आईटीओ स्थित आम आदमी पार्टी दफ्तर का घेराव भी किया जाएगा। 
Manish Sisodia, Satyendar Jain resign from Delhi Cabinet | Deccan Herald
हाल ही में दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर लगे भ्रष्टाचार और घोटाले आरोपों  को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अनेक जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर कई आरोप लगाए. बीजेपी नेताओं ने दावा किया तक आप सरकार कट्टर ईमानदार नहीं कट्टर बेईमानों की सरकार है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।