Delhi: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 'बस्ती संपर्क अभियान' में लिया हिस्सा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ‘बस्ती संपर्क अभियान’ में लिया हिस्सा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आज राजधानी दिल्ली के करोल बाग में ‘बस्ती

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आज राजधानी दिल्ली के करोल बाग में ‘बस्ती संपर्क अभियान’ में हिस्सा लिया। नड्डा ने  इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा, हमारी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने लाखों स्थानों पर सेवा पखवाड़ा मनाने का निश्चय किया है। ये भाजपा कार्यकर्ताओं की उच्चतम सोच है। 
दिल्ली में नगर निगम (MCD) के चुनाव होने वाले है। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी।केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम में सीटों की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 निर्धारित कर दी है। दिल्ली में MCD के होने वाले चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।