Delhi: भाजपा ने खोला CM केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा, चार सप्ताह तक चलाएगी 'झूठा कहीं का' कैंपेन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: भाजपा ने खोला CM केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा, चार सप्ताह तक चलाएगी ‘झूठा कहीं का’ कैंपेन

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल को भाजपा ने झूठ एवं सियासी यू टर्न की संज्ञा दी

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल को भाजपा ने झूठ एवं सियासी  यू टर्न की संज्ञा दी है।इसके साथ ही प्रदेश भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के झूठ को उजागर करने के लिए चार हफ्ते का ‘झूठा कहीं का’ अभियान चलाने का एलान किया है।
अभियान पूरी दिल्ली में चार सप्ताह तक चलाया जाएगा
आपको बता दें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ शनिवार से अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान पूरी दिल्ली में चार सप्ताह तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल करेंगे। चार सप्ताह के अभियान के दौरान दिल्ली में ‘झूठा कहीं’ का वीडियो के लगभग 4200 शो आयोजित किए जाएगे।
कैंपेन का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल करेंगे
सचदेवा ने आगे कहा है कि अरविंद केजरीवाल के झूठ और यू टर्न लेने से स्तब्ध होकर दिल्ली की जनता अब मुखर होकर विरोध करना चाहती है। जनता के विरोध को एक  स्वर देने के लिए दिल्ली भाजपा शनिवार 6 मई से दिल्ली में ‘झूठा कहीं का’ कैंपेन की शुरुआत कर रही है। यह कैंपेन 4 सप्ताह तक दिल्ली में चलाई जाएगी। इस वीडियो को दिल्ली के हर कोने में और सोशल मीडिया पर दिखाया जाएगा। इस कैंपेन का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।