दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा के नेता की गोली मारकर हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा के नेता की गोली मारकर हत्या

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के किसान मोर्चा के एक नेता की शुक्रवार शाम द्वारका के बिंदापुर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के किसान मोर्चा के एक नेता की शुक्रवार शाम द्वारका के बिंदापुर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बिंदापुर से गोलीबारी की एक घटना की सूचना मिली जिसमें सुरेंद्र मटियाला (60) की मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि घटना के समय वह अपने कार्यालय में बैठे थे। अधिकारी के अनुसार मटियाला ने दिल्ली में पार्षद का चुनाव लड़ा था।
उन्होंने कहा, ‘आरोपियों को पकड़ने के लिए कई दलों का गठन किया गया है।’ उन्होंने कहा कि फिलहाल हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।