दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई थी। अब सुबह 7 बजे से 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े सामने आ गए है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक कुल 8.10 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली के तिलक नगर में सबसे कम वोटिंग हुई है। वहीं शाहदरा में सुबह 9 बजे तक 8.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।
#DelhiElection2025 में सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान दर्ज किया गया। pic.twitter.com/avrgo5mU6T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव वोटिंग प्रतिशत
सुबह 7 बजे से शुरू हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव वोटिंग में अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़े सामने आ गए है। जहां नॉर्थ ईस्ट में सुबह 9 बजे तक 10.07 प्रतिशत मतदान हुआ है।
ग्रेटर कैलाश में सुबह 9 बजे तक 6.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मालवीय नगर में सुबह 9 बजे तक 6.73 प्रतिशत मतदान हुआ है।
आर के पुरम में सुबह 9 बजे तक 6.26 प्रतिशत मतदान हुआ है।
चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 4.7 प्रतिशत वोटिंग हुई
शाहदरा में सुबह 9 बजे तक 8.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कालकाजी में सुबह 9 बजे तक 6.19 प्रतिशत मतदान हुआ है।
बवाना में सुबह 9 बजे तक 7.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।